Loading

Official notice and announcement from Dev Narayan Yadav College.

03 JAN 2026
STUDENT NOTICE

सी.बी.सी.एस. स्नातक चतुर्थ सेमेस्टर (सत्र: 2024–28) परीक्षा–2026

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
कामेश्वरनगर, दरभंगा – 846004
(परीक्षा विभाग)

पत्रांक: …………………
दिनांक: 11.07.2026

सेवा में,
सभी प्रधानाचार्य / प्रधानाचार्या,
(अंगीभूत एवं सम्बद्ध महाविद्यालय)
ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा।

विषय:

सी.बी.सी.एस. स्नातक चतुर्थ सेमेस्टर (सत्र: 2024–28) परीक्षा–2026 के सभी विषयों की आंतरिक परीक्षा आयोजन करने के संबंध में।

महाशय / महाशया,

उपर्युक्त विषयक संदर्भ में निदेशानुसार सूचित किया जाता है कि सी.बी.सी.एस. स्नातक चतुर्थ सेमेस्टर (सत्र: 2024–28) परीक्षा–2026 के आपके महाविद्यालय में नामांकित छात्र/छात्राओं की सभी विषयों की पाठ्यचर्या के अनुसार आंतरिक परीक्षा आयोजन कराने हेतु आपको अधिकृत किया गया है।

साथ ही उक्त परीक्षा का अंक ऑनलाइन माध्यम से विश्वविद्यालय पोर्टल पर दिनांक 16.07.2026 तक अपलोड करना सुनिश्चित करेंगे तथा उसकी दो प्रतियाँ अधोहस्ताक्षरी कार्यालय को निश्चित रूप से हस्तगत कराना चाहेंगे एवं एक प्रति अपने कार्यालय में सुरक्षित रखेंगे।

संलग्नक: सभी विषयों का क्रेडिट विवरणी संलग्न है।

विश्वासभाजन

परीक्षा नियंत्रक

नोट:

सभी संबंधित महाविद्यालय के प्रधानाचार्य / प्रधानाचार्या से अनुरोध है कि आप सभी सेमेस्टरों की आंतरिक परीक्षा अपने सुविधानुसार आयोजित कराना चाहेंगे।

यदि विश्वविद्यालय डाटा सेंटर द्वारा किसी परीक्षार्थी का क्रमांक संलग्न सूची में नहीं होने पर उक्त परीक्षार्थियों के आंतरिक परीक्षा का अंक पत्रक तैयार कर अपने लेटर पैड पर ईमेल examlnmu23@gmail.com पर भेजना चाहेंगे तथा साथ ही उसकी दो प्रतियाँ अधोहस्ताक्षरी कार्यालय को हस्तगत कराना चाहेंगे।

Notice Information

  • Notice Date 03 Jan 2026
  • Category Student Notice
  • Status Published

Need More Information?

Contact the college office for notice, admission and academic information.

CONTACT COLLEGE