Loading

Explore college activities, academic programmes and student events at Dev Narayan Yadav College.

03 APR 2026
COLLEGE EVENT

कॉलेज के संस्थापक को पुण्यतिथि पर किया गया याद

DNY Collage Campus

देव नारायण यादव महाविद्यालय के प्रांगण में कॉलेज के संस्थापक स्वर्गीय देव नारायण यादव की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, गणमान्य व्यक्तियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ. चंद्रशेखर प्रसाद ने की। उन्होंने स्वर्गीय देव नारायण यादव के शिक्षा, समाज सेवा और जनहित के कार्यों को याद करते हुए कहा कि उनका पूरा जीवन लोगों के जीवन में शिक्षा का प्रकाश फैलाने के लिए समर्पित रहा।

कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने उनके गांधीवादी विचारों, व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया तथा उनके बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।

Event Information

  • Event Date 03 April 2026
  • Location DNY Collage Campus
  • Event Photos 1 Photos

Need More Information?

Contact the college office for event, admission and academic information.

CONTACT COLLEGE